जोगिया

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोनहा (गोनहा गोसाई) में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव हाईटेंशन इलेक्ट्रिक टॉवर से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोनहा (गोनहा गोसाई) में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव हाईटेंशन इलेक्ट्रिक टॉवर से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजन (18) पुत्र छविलाल के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुर्गा पंडाल जाने की बात कहकर निकला था घर से
परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम राजन भैंस चराकर घर लौटा था। इसके बाद वह नहा-धोकर परिजनों से गांव में लगे दुर्गा पूजा पंडाल जाने की बात कहकर निकला। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार वालों ने दुर्गा पंडाल सहित गांव भर में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
सुबह टॉवर पर लटकता दिखा शव, फैली सनसनी
मंगलवार सुबह करीब 7:50 बजे ग्रामीणों ने खेत में लगे इलेक्ट्रिक टॉवर पर युवक का शव लटकता देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। शव मिलने की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मृतक राजन अपने पिता छविलाल और माता मालती के सात बेटों और एक बेटी में पांचवें नंबर का बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।
UP बोर्ड 2027 की तारीखों का ऐलान: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 24 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ https://t.co/uA5EIPa16b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













