मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर मौसम में बदलाव और उमस के चलते क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। मंगलवार को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक लंबी कतारें देखने को मिलीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर मौसम में बदलाव और उमस के चलते क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। मंगलवार को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक लंबी कतारें देखने को मिलीं।
अस्पताल पहुंचे मरीजों में मुख्य रूप से वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, पेट की समस्या और उल्टी-दस्त के मामले सामने आए। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक रही। अचानक बदले मौसम का असर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ रहा है, जिससे वे आसानी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इस अत्यधिक भीड़ के कारण डॉक्टरों को मरीजों को संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक चौहान ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने शुद्ध पेयजल का सेवन करने, मच्छरदानी का उपयोग करने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी है। डॉ. चौहान ने कहा कि जरा भी तबीयत बिगड़ने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













