बलिया: मड़ुआ की रोटी खाने से 45 लोग बीमार, डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

बलिया

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बांसडीह तहसील क्षेत्र के ग्राम चोकन और आसचौरा में मड़ुआ के आटे की रोटी खाने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बांसडीह तहसील क्षेत्र के ग्राम चोकन और आसचौरा में मड़ुआ के आटे की रोटी खाने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बीमार महिलाओं को तत्काल जिला चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए एक विशेष चिकित्सकीय टीम भी तैनात की गई है। इसके पश्चात, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रभावित गांवों का दौरा कर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से बातचीत की।

दुकान से खरीदा गया था आटा

परिजनों के अनुसार, स्थानीय दुकानदार सोनू वर्मा की दुकान से मड़ुआ का आटा खरीदा गया था। इसी आटे की रोटी बनाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किए जाने के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ी। प्रशासन के अनुसार इस घटना में कुल 45 महिलाएं बीमार हुई हैं, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों में से तीन का इलाज शारदा हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां जिलाधिकारी ने पहुंचकर उनके उपचार का जायजा लिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कर रही जांच

घटना के कारणों का पता लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सहित संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया है। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मड़ुआ के आटे और अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल की जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि किसी की भी लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.