महराजगंज

महराजगंज वर्तमान समय में डिजिटल लेन-देन और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज वर्तमान समय में डिजिटल लेन-देन और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और ओटीपी ठगी जैसी वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण पाने तथा आमजन, छात्र-छात्राओं एवं व्यापारियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन और नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक जनपद में विशेष ‘साइबर जागरूकता अभियान’ का संचालन किया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधियों के नए तौर-तरीकों से अवगत कराना, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से जोड़ना है। पुलिस का मानना है कि ‘जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।’
जागरूकता कार्यक्रमों की समय-सारणी
जनपद के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, पुस्तकालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर निर्धारित तिथियों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:
03.10.2026: देवकली इंटर कॉलेज, बासपार बैजौली (कोतवाली महराजगंज)
05.10.2026: श्रीमती अनार कली देवी कन्या इंटर कॉलेज, राजपुर (श्यामदेउरवा)
06.10.2026: विशप एकेडमी, कोतवाली महराजगंज
07.10.2026: पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पकड़ी भिटौली
08.10.2026: राजकीय जिला पुस्तकालय, कोतवाली महराजगंज
09.10.2026: एनसीसी कैम्प, सिसवा बाजार (थाना कोठीभार)
12.10.2026: आदर्श इंटर कॉलेज, सिन्दुरिया
13.10.2026: केएमसी मेडिकल कॉलेज, कोतवाली महराजगंज
14.10.2026: व्यापार मण्डल अग्रवाल अतिथि भवन, कोतवाली महराजगंज
15.10.2026: पैरामाउंट स्कूल, सिसवामुंशी (भिटौली)
16.10.2026: ध्रुवनारायण महिला महाविद्यालय, हरिहरपुर सिन्दुरिया
17.10.2026: जवाहर नवोदय विद्यालय, कोतवाली महराजगंज
19.10.2026: सुभागी देवी इंटर कॉलेज, पनियरा
इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षित वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी लिंक, व्हाट्सएप/टेलीग्राम फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपायों के साथ-साथ शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
महराजगंज पुलिस की विशेष अपील
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि साइबर फ्रॉड की कोशिश होने या ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। साइबर अपराध में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है; इसलिए घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, उतनी ही जल्दी ठगी गई राशि को होल्ड कराने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्पhttps://t.co/1KkIpNKi72
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026













