महराजगंज

महराजगंज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर सिविल कोर्ट फरेंदा परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर सिविल कोर्ट फरेंदा परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मजिस्ट्रेट अंकित सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
महापुरुषों के विचारों को अपनाने पर दिया जोर
समारोह के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध नारे “जय जवान-जय किसान” को याद करते हुए उनके विचारों को अपने दैनिक जीवन और कार्यशैली में अपनाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर सचिव अजीत मणि त्रिपाठी, रवीन्द्र उपाध्याय, सतेंद्र सिंह, विनीत मणि, शम्भू यादव, अनिल पासवान, अनिल मौर्या, संग्राम प्रसाद, प्रदीप मौर्या, सुधाकर पांडे, मृदुल यादव, ओंकार मौर्य, सर्वेश राय, गिरधारी जायसवाल और तेजप्रताप सिंह सहित तमाम सम्मानित अधिवक्तागण एवं कोर्ट के कर्मचारी उपस्थित रहे।
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्पhttps://t.co/1KkIpNKi72
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026













