बुलंदशहर: यबापुर गांव में मतदाता जागरूकता अभियान के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम यबापुर में शुक्रवार को एक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम यबापुर में शुक्रवार को एक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी राजकुमार चौबे के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ब्रह्मा हेमलता, ग्राम प्रधान प्रेमचंद के साथ-साथ बड़ी संख्या में शिक्षक और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

भ्रमण के दौरान एसडीएम राजकुमार चौबे ने ग्रामीणों से उनकी मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित मामलों को गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर नियमानुसार उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

मतदान के प्रति किया गया जागरूक

एसडीएम राजकुमार चौबे ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान यबापुर के ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए गांव में यह विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व को समझाते हुए आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि

अभियान के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों, ग्राम प्रधान, शिक्षकों और बच्चों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।

एसडीएम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। अधिकारियों के गांव में पहुंचकर सीधे संवाद करने से ग्रामीणों में भी खासा उत्साह और जागरूकता देखने को मिली

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.