सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता शशिकला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति धर्मराज निषाद, ससुर फेकू, सास सूर्यकली, देवर गयाराम और ननद मधु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बांसी के काजी रुधौली निवासी शशिकला का विवाह जून 2025 में बस्ती जिले के उभाई निवासी धर्मराज से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी में 15 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष 10 लाख रुपये नकद और कार की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था।
मांग पूरी न होने पर 30 नवंबर को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला थाना प्रभारी मामले की जांच कर रही हैं।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026





















