महराजगंज: अनियंत्रित पिकअप हादसे का शिकार, गैस कटर से काटकर निकाले गए दो घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज के कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर शनिवार तड़के बहदुरी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज के कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर शनिवार तड़के बहदुरी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो युवक वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए, जिन्हें पुलिस ने गैस कटर से काटकर बाहर निकाला।

सुबह करीब 5:15 बजे सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन (UP56 AT 7005) का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने और दरवाजा न खुलने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से वाहन को काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।

घायलों की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकमा निवासी बबलू और करण के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.