महराजगंज

महराजगंज जनपद के बरगाहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बरगाहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक आनन्द प्रकाश साहनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में केक काटा गया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर परिसर में पौधे रोपे और उन्हें पेड़-पौधों के महत्व तथा अनुशासन के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव होते हैं, इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक सांवर, सतीश, चंद्रशेखर और सत्यनारायण सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026





















