बुलंदशहर: जिरौली के ग्राम कोटला में राशन डीलर पर धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली स्थित ग्राम कोटला में ग्रामीणों ने राशन डीलर चंद्रवीर सिंह पर राशन वितरण में गंभीर धांधली के आरोप लगाए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली स्थित ग्राम कोटला में ग्रामीणों ने राशन डीलर चंद्रवीर सिंह पर राशन वितरण में गंभीर धांधली के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर लाभार्थियों से पहले ही अंगूठे लगवा लेता है, लेकिन बाद में पूरा महीना राशन का वितरण नहीं करता।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो महीने से कई पात्र लाभार्थियों और जरूरतमंद महिलाओं को राशन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने भारी परेशानी खड़ी हो गई है। नंपाल सिंह, धनपाल सिंह, जितेंद्र और ग्राम प्रधान भूरा सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं।

मामले की शिकायत डिबाई तहसील स्थित राशन कार्यालय में दर्ज कराई गई है। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर राशन दिलवाने और दोषी डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.