झांसी
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था। हादसे में अबान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटना झांसी में सामने आया है। झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहे अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार सवार तीन अन्य लोग से घायल। pic.twitter.com/5Yl2LB5d1G
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026
घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
नींद की झपकी और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
शुरुआती जांच और झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के अनुसार, दुर्घटना की मुख्य वजह ड्राइवर को नींद आने और कार की अत्यधिक तेज रफ्तार मानी जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में अतीक के बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू (अहजम) की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है। उल्लेखनीय है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से स्थानांतरित कर झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रहा है।
मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। दुखों और उपेक्षा के बीच अंतिम सांस लेने वाले शिवचरण पिछले तीन सालों से इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हो चुका था। pic.twitter.com/JBmoBDmDrQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026












