बलरामपुर: पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने कांवड़ियों को किया विदा, जलपान कराकर दीं शुभकामनाएं

बलरामपुर

बलरामपुर नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष रवि वर्मा ने आज क्षेत्र से रवाना हो रहे कांवड़ यात्रियों को भावभीनी विदाई दी और उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं प्रकट कीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष रवि वर्मा ने आज क्षेत्र से रवाना हो रहे कांवड़ यात्रियों को भावभीनी विदाई दी और उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं प्रकट कीं।

कांवड़ यात्रा पर निकल रहे श्रद्धालुओं के सम्मान में नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा विशेष जलपान एवं फलाहार की व्यवस्था कराई गई। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर कांवड़ियों को जलपान कराया तथा उनके प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त करते हुए महादेव से सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और भक्ति का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सेवा करना परम पुनीत कार्य है। विदाई के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और स्थानीय नागरिकों ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ कांवड़ियों को रवाना किया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.