जौनपुर
जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलवार स्थित एस.एस. पब्लिक स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई खंती में पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलवार स्थित एस.एस. पब्लिक स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई खंती में पलट गई। आपको बताते चले की हादसे में दर्जनभर से अधिक बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे वैन विभिन्न गांवों से 18 से 20 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण छूटने से यह हादसा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वैन के शीशे तोड़कर फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया। 5 वर्षीय छात्र अभी यादव की नाजुक हालत को देखते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय स्वयं अपनी सरकारी गाड़ी से उसे प्रयागराज लेकर रवाना हुए। वहीं गंभीर रूप से घायल शिक्षिका संध्या यादव और छात्रा श्रेजा यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल वैन में क्षमता 8-10 से दोगुनी संख्या में बच्चों को बैठाया गया था। उन्होंने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले निजी स्कूलों के वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













