महराजगंज
महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया जहाँ पानी में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया जहाँ पानी में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक की पहचान महेन्द्र उर्फ छोटू (35 वर्ष), पुत्र मंगरु निवासी बरगदवा क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना बरगदवा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी।
हादसे की सूचना मिलते ही बरगदवा थाना पुलिस बल टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची। संयुक्त टीम ने कड़े मशक्कत और खोजबीन अभियान के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।
बरगदवा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XfY5FiMugZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












