बुलंदशहर
बुलंदशहर तीर्थ नगरी राजघाट डिबाई स्थित सीताराम बाबा आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर तीर्थ नगरी राजघाट डिबाई स्थित सीताराम बाबा आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सीताराम बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल रहा, जहां विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर आश्रम में भजन-कीर्तन और गुरु वंदना का क्रम चलता रहा।
महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने सीताराम बाबा के मानवता और सेवा के उपदेशों को याद करते हुए समाधि की परिक्रमा की। आश्रम प्रबंधकों के अनुसार हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












