महराजगंज:फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर वन माफियाओं पर शिकंजा, साखू बोटा लादते समय 2 तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

फरेंदा

महराजगंज जनपद के वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में मची खलबली कल मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर अवैध लकड़ी तस्करी करते 2 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में मची खलबली कल मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर अवैध लकड़ी तस्करी करते 2 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम दुर्गापुर के दुईडिहवा गांव के सामने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक टेंपो पर अवैध रूप से साखू बोटा लादते समय 2 अभियुक्तों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त राजेंद्र पुत्र बसंत निवासी शाहाबाद, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज एवं गंगा पुत्र दल सिंगार निवासी रतुपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज है।

अभियुक्तों के कब्जे से अवैध साखू बोटा से भरा टेंपो और मौके से 1 स्कूटी बरामद की गई। बरामद माल को रेंज परिसर लाकर विधिक कार्रवाई की गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जंगलों से अवैध लकड़ी कटान और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.