बिजनौर
बिजनौर जनपद में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार, नगीना देहात के ग्राम मिर्जापुर नेग निवासी नीरज का एक 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 29 जून को किशोरी बिजनौर में अपनी रिश्तेदारी में आई थी, जहां से आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
किशोरी के भाई की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बीते सोमवार को किशोरी को सकुशल बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया और उसका मेडिकल परीक्षण कराने के साथ बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













