बलरामपुर: आगामी चेहल्लुम व सावन मेले को लेकर कोतवाली नगर में पीस कमेटी की बैठक; सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के आगामी त्योहार चेहल्लुम और सावन मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार (27 जुलाई 2026) को थाना कोतवाली नगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के आगामी त्योहार चेहल्लुम और सावन मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार (27 जुलाई 2026) को थाना कोतवाली नगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने की।

आपसी भाईचारे और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था, आपसी समन्वय और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर गहन मंथन किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि जनपद पुलिस द्वारा त्यौहारों को लेकर सुरक्षा के कड़े और व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करें।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।प्रशासन और पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील: बलरामपुर पुलिस ने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि आगामी चेहल्लुम और सावन मेले के पावन पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.