लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी भारत स्काउट एंड गाइड जिला परिषद की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जिलाधिकारी एवं परिषद अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी भारत स्काउट एंड गाइड जिला परिषद की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जिलाधिकारी एवं परिषद अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय अनुमोदन तथा वर्ष 2026-27 के प्रशिक्षण व कार्यक्रमों से जुड़े प्रमुख एजेंडा बिंदुओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
बैठक का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना से हुआ। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में सेवा, संस्कार, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का भाव जगाने का बेहतरीन मंच है। उन्होंने विद्यालयों के माध्यम से जनहित के संदेशों को गांवों तक पहुंचाने और विद्यार्थियों से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का आह्वान किया।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने स्काउट-गाइड को अनुशासन व सेवा का प्रतीक बताते हुए सामाजिक अभियानों में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
बैठक का संचालन जिला सचिव डॉ. के.सी. मिश्रा ने किया, वहीं सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गरिमा पाल ने उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र व विशाल सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त बी.डी. भार्गव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













