छतारी
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र स्थित लालगढ़ी गांव के तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़ने का वन विभाग का प्रयास नाकाम साबित हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र स्थित लालगढ़ी गांव के तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़ने का वन विभाग का प्रयास नाकाम साबित हुआ। विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे का गेट तकनीकी खराबी के कारण बंद नहीं हुआ, जिससे मगरमच्छ पिंजरे में रखा मांस खाकर आसानी से बाहर निकल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बुलंदशहर: छतारी क्षेत्र स्थित लालगढ़ी गांव के तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़ने का वन विभाग का प्रयास नाकाम साबित हुआ। विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे का गेट तकनीकी खराबी के कारण बंद नहीं हुआ, जिससे मगरमच्छ पिंजरे में रखा मांस खाकर आसानी से बाहर निकल गया। pic.twitter.com/3N9IxivGrI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 26, 2026
तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने शनिवार को तट पर पिंजरा लगाकर मांस रखा था। लेकिन गेट न गिरने से मगरमच्छ बिना किसी बाधा के निकल गया, जिससे ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास आवाजाही बनी रहती है, जिससे हादसे का खतरा है। उन्होंने तुरंत प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। मामले में वन रेंजर आदित्य सिंह ने बताया कि टीम लगातार नजर बनाए हुए है और जल्द ही मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
मुरादाबाद जनपद में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। जलभराव के दौरान ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से दो ई-रिक्शा चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। pic.twitter.com/cU1ASvHVyI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 26, 2026













