कोल्हुई: मैनहवा गांव में नवविवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी,सीओ और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

कोल्हुई/फरेंदा

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मैनहवा के टोला मंझरिया में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मैनहवा के टोला मंझरिया में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के अंदर छत की कुंडी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ग्राम प्रधान की सूचना पर दौड़ी पुलिस, आला अधिकारियों ने डाला डेरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंझरिया टोला निवासी विशाल की 20 वर्षीय पत्नी सोनी देवी ने बुधवार शाम घर के कमरे में आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगा ली। घटना की भनक लगते ही ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने शाम करीब 5:30 बजे स्थानीय कोल्हुई थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता और नवविवाहिता से जुड़ा प्रसंग होने के कारण तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा, नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार कन्नौजिया और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी ग्राउंड जीरो पर पहुंच गई।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य, 1 साल पहले हुई थी शादी

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट टीम ने शव के आसपास और घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका सोनी देवी मूल रूप से पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। करीब एक वर्ष पूर्व ही उसका विवाह कोल्हुई के मैनहवा निवासी विशाल के साथ बड़े ही धूमधाम से हुआ था। शादी के महज़ एक साल के भीतर ही इस आत्मघाती कदम को उठाए जाने के पीछे क्या वजह रही, पुलिस इसकी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

पंचनामे की कार्रवाई जारी, हर पहलू की होगी गहन जांच: सीओ फरेंदा

क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के शव को फंदे से उतरवाकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा (पंचनामा) की विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। सीओ ने स्पष्ट किया कि मौके पर पूर्णतः शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मायके और ससुराल पक्ष दोनों से पूछताछ कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.