लखीमपुर खीरी: बसपा नेता प्रसेनजीत सिंह (मन्नू) की ‘तूफानी एंट्री’, नौगवा दौरे से गरमाई राजनीति; बूथ और सेक्टर स्तर पर बुना संगठन का जाल

निघासन

लखीमपुर खीरी जनपद के 138-निघासन विधानसभा क्षेत्र की सियासत इन दिनों एक नई करवट लेती दिखाई दे रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कद्दावर एवं सक्रिय नेता तथा आगामी चुनाव के संभावित प्रत्याशी प्रसेनजीत सिंह भैया ने क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के 138-निघासन विधानसभा क्षेत्र की सियासत इन दिनों एक नई करवट लेती दिखाई दे रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कद्दावर एवं सक्रिय नेता तथा आगामी चुनाव के संभावित प्रत्याशी प्रसेनजीत सिंह भैया ने क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। गांव-गांव सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठकें और बूथ से लेकर सेक्टर स्तर तक संगठन को धार देने की उनकी इस कवायद ने विपक्षी खेमों में खलबली मचा दी है और क्षेत्र का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।

नौगवा पहुंचने पर भव्य स्वागत, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

इसी सिलसिले में सोमवार को बसपा नेता प्रसेनजीत सिंह भैया भारी लाव-लश्कर के साथ निघासन क्षेत्र के ग्राम नौगवा पहुंचे। वहाँ पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मन्नू भैया ने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और मुख्य कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, आपसी समन्वय और मजबूत किलेबंदी को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

जीत की सबसे मजबूत नींव है बूथ स्तर का संगठन: मन्नू भैया

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बसपा नेता प्रसेनजीत सिंह ने कहा कि किसी भी चुनावी समर को फतह करने के लिए सबसे मजबूत नींव बूथ स्तर का संगठन होता है। यदि हमारा बूथ अभेद्य है, तो जीत सुनिश्चित है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए और परम पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर व बसपा की जनहितैषी विचारधारा को हर घर-घर तक पहुंचाए। मन्नू भैया ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के बीच नियमित उपस्थिति दर्ज कराएं और स्थानीय जनसमस्याओं को सुनकर उन्हें मजबूती से उठाएं।

बढ़ती सक्रियता से बदल रहे हैं निघासन के सियासी समीकरण

दौरे के दौरान बसपा नेता ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। प्रसेनजीत सिंह के इस आक्रामक और सुनियोजित जनसंपर्क अभियान से सुस्त पड़े बसपा कार्यकर्ताओं में एक नया अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निघासन विधानसभा में मन्नू भैया की यह बढ़ती सक्रियता और जमीनी पकड़ आने वाले दिनों में चुनावी समीकरणों को बेहद रोचक और त्रिकोणीय बना सकती है।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.