बुलंदशहर: 18 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन, ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में करेंगे जनसभा; DM-SSP और भाजपा जिलाध्यक्ष ने परखीं तैयारियां

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 18 जुलाई को बुलंदशहर जनपद के दौरे पर रहेंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 18 जुलाई को बुलंदशहर जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर के ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण आगमन को लेकर जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने कार्यक्रम स्थल नुमाइश मैदान का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को लेकर कड़े निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, आम जनमानस व वीआईपी की बैठक व्यवस्था के साथ-साथ मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसभा को सुव्यवस्थित और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का एक कड़ा और अभेद्य खाका तैयार कर लिया गया है।

दूसरी ओर, भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर बुलंदशहर की जनता और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस जनसभा में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में आम जनता और कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है, जिसके लिए पार्टी स्तर पर रूटों, स्वागत द्वारों और मंडलवार बैठकों का खाका तैयार कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.