अनूपशहर: डीपीबीएस कॉलेज में विश्व युवा कौशल दिवस पर एनसीसी का विशेष आयोजन, युवाओं को दिया डिजिटल दक्षता और नेतृत्व का मंत्र

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद की अनूपशहर तहसील में स्थित प्रतिष्ठित डीपीबीएस महाविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद की अनूपशहर तहसील में स्थित प्रतिष्ठित डीपीबीएस महाविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 41 यूपी बटालियन एनसीसी, बुलंदशहर की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रियदर्शिनी चौधरी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों में कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत व प्रोत्साहित करना रहा।

प्राचार्य के संदेश से हुआ शुभारंभ, कैप्टन यजवेन्द्र ने बताया कौशल का महत्व

आज बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य के प्रेरणादायी संदेश के साथ हुई। इसके उपरांत एनसीसी अधिकारी कैप्टन यजवेन्द्र कुमार ने “युवा कौशल एवं राष्ट्र निर्माण” विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया।

कैप्टन यजवेन्द्र ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी या शैक्षणिक योग्यता ही काफी नहीं है, बल्कि युवाओं को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, प्रभावी संचार (कम्युनिकेशन), टीम वर्क और व्यावहारिक कौशल का विकास करना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनसीसी युवाओं को एक जिम्मेदार, अनुशासित और देश के प्रति समर्पित नागरिक बनने की मजबूत आधारशिला प्रदान करती है।

डिजिटल कौशल और एआई (AI) आधुनिक युग की जरूरत: पंकज गुप्ता

कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सत्र में बीसीए (BCA) विभागाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने डिजिटल कौशल, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और रोजगारोन्मुखी तकनीकी दक्षताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप खुद को निरंतर अपडेट रखने और नवाचार (इन्नोवेशन) को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में डिजिटल कौशल ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की असली आधारशिला है।

इस विशेष कार्यशाला के दौरान एनसीसी कैडेटों और अन्य विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास (पर्सनैलिटी डेवलपमेंट), संचार कौशल और रोजगारपरक दक्षताओं के विभिन्न आयामों से व्यावहारिक रूप से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अपने भीतर छिपे कौशलों का निरंतर विकास करने और देश की तरक्की में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई वरिष्ठ प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.