बुलंदशहर:खुर्जा की बेटी अंजलि ने UPSC में लहराया परचम, बनीं साइंटिस्ट ग्रेड-ए, गांव नेहरूपुर सहित पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र के गांव नेहरूपुर निवासी कु. अंजली, पुत्री विनोद कुमार ने वर्ष 2025 बैच की UPSC परीक्षा में साइंटिस्ट ग्रेड-ए पद के लिए सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र से एक बेहद गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी खबर सामने आई है। क्षेत्र के ग्राम नेहरूपुर की रहने वाली कु. अंजलि ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ‘साइंटिस्ट ग्रेड-ए’ (Scientist Grade-A) का प्रतिष्ठित पद प्राप्त किया है। अंजलि की इस अभूतपूर्व सफलता से न केवल उनके परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है, बल्कि पूरे बुलंदशहर जनपद का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन हुआ है।

अंजली की इस बड़ी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने वाली अंजली ने साबित कर दिया कि अगर हौसला बुलंद हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है।

उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों का उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सभी ने अंजली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गांव नेहरूपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अंजली की इस उपलब्धि से क्षेत्र की बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.