भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने की मांग को लेकर भाकियू ‘सुनील’ ने सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन ‘सुनील’ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी डिबाई मनीष कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को तत्काल रद्द करने की मांग की।

संगठन का कहना है कि प्रस्तावित ट्रेड डील देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के हितों के लिए गंभीर चुनौती साबित हो सकती है। पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि इस समझौते से भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा देश की खाद्य एवं आर्थिक संप्रभुता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

भारतीय किसान यूनियन ‘सुनील’ ने स्पष्ट किया कि संगठन इस समझौते का विरोध करता है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो ‘भारत बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संजीव यादव, राजीव शर्मा, वासु भारद्वाज, बब्लू यादव, दीपक, डॉ. विजय, वीरेश, शिवम और कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन ‘सुनील’ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन का कार्यालय नरौरा, जनपद बुलंदशहर में स्थित है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.