बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, जनसेवा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने आत्मीय स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ककोड़ चेयरमैन मोहित सिंघल, ककोड़ मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, गुलावठी मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव, गुलावठी चेयरमैन शैलेश तेवतिया, मंडल अध्यक्ष टीनी भाटी, मंडल अध्यक्ष हरिओम डगर, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी, सोनू शर्मा, सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का अभिनंदन किया और उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।












