पूर्व छात्र ने विद्यालय को भेंट की दो स्ट्रीट लाइटें, श्री देवत्रय आदर्श इंटर कॉलेज में बेहतर हुई प्रकाश व्यवस्था

बुलंदशहर

कर्णवास स्थित श्री देवत्रय आदर्श इंटर कॉलेज में अब परिसर की प्रकाश व्यवस्था पहले से बेहतर हो गई है। विद्यालय के पूर्व छात्र ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए कॉलेज को दो स्ट्रीट लाइटें भेंट की हैं, जिससे विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को काफी सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, कर्णवास निवासी आर्यन गौड़ ने विद्यालय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर सहयोग की अपील की थी। इस अपील पर गौसेवक एवं ग्राम्य विकास विभाग के सचिव श्री मयंक सक्सेना की नजर पड़ी, जिन्होंने इस नेक पहल को आगे बढ़ाया।

मयंक सक्सेना के प्रयासों से दिलेरगढ़ी निवासी एवं विद्यालय के पूर्व छात्र  कुलदीप मीणा ने विद्यालय को हेवल्स कंपनी की दो स्ट्रीट लाइटें दान स्वरूप उपलब्ध कराईं। उल्लेखनीय है कि कुलदीप मीणा ने अपनी हाईस्कूल (10वीं) की शिक्षा इसी इंटर कॉलेज से प्राप्त की थी।

विद्यालय प्रशासन ने इस सहयोग के लिए  मयंक सक्सेना एवं  कुलदीप मीणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान केवल दो स्ट्रीट लाइटों का दान नहीं, बल्कि अपने शिक्षा संस्थान और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी एवं समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि समाज के अन्य पूर्व छात्र और जागरूक नागरिक भी इसी तरह आगे आकर शिक्षा संस्थानों के विकास में अपना योगदान देंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.