बुलंदशहर: खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी लोकेश घायल, ऑटो हड़पने के लिए की थी जान मोहम्मद की बेरहमी से हत्या

खुर्जा/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की खुर्जा देहात थाना पुलिस और स्वाट टीम (देहात) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद की खुर्जा देहात थाना पुलिस और स्वाट टीम (देहात) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुंडाखेड़ा-गवां मार्ग पर एक मुठभेड़ के दौरान मर्डर केस में वांछित चल रहे शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुर्जा में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार, बुधवार को खुर्जा देहात थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टुकड़ी ग्राम मुण्डाखेड़ा से गवां जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, तो खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शातिर अपराधी गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा।

ग्राम गवां का निवासी है घायल बदमाश, अवैध हथियार व मृतक का मोबाइल बरामद
पकड़े गए घायल बदमाश की शिनाख्त लोकेश पुत्र जयपाल, निवासी- ग्राम गवां, थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा (315 बोर).1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस

मृतक जान मोहम्मद का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया अन्य मोबाइल बरामद किया है।

ऑटो हड़पने के लिए रची थी खूनी साजिश, पत्नी भी थी शामिल

पुलिसिया तफ्तीश और कड़ी पूछताछ में इस हत्या कांड का बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी लोकेश ने स्वीकार किया कि उसने बीते 12 जुलाई को ग्राम गवां में जान मोहम्मद नाम के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

लोकेश ने बताया कि वह पहले ऑटो चलाने का काम करता था, लेकिन उसका ऑटो एक सड़क दुर्घटना में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और थाना खुर्जा नगर परिसर में लावारिस हालत में खड़ा था। तंगहाली से बचने के लिए आरोपी लोकेश ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जान मोहम्मद का अच्छा-भला ऑटो हड़पने की खूनी साजिश रची। योजना यह थी कि जान मोहम्मद को रास्ते से हटाकर उसके ऑटो पर अपने एक्सीडेंटल ऑटो की नंबर प्लेट लगा दी जाए और उसे बेखौफ होकर चलाया जाए। इसी लालच और साजिश के तहत उसने इस मर्डर को अंजाम दिया था।

पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लोकेश के खिलाफ हत्या के साथ-साथ पुलिस टीम पर हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में नया मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इस सफल और साहसिक कार्रवाई को अंजाम देने वाली खुर्जा देहात पुलिस और स्वाट टीम की उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.