सिकंदराबाद: निजामपुर में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चलीं गोलियां, गाड़ी से कुचला दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

निजामपुर/सिकंदराबाद

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निजामपुर में मंगलवार देर रात पैसों के लेन-देन के मामूली विवाद ने बेहद खौफनाक और खूनी रूप ले लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निजामपुर में मंगलवार देर रात पैसों के लेन-देन के मामूली विवाद ने बेहद खौफनाक और खूनी रूप ले लिया। एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसके बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और गाड़ी से कुचलने की वारदात में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

उत्तम शर्मा और प्रशांत के बीच शुरू हुआ था विवाद, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजामपुर गांव के निवासी उत्तम शर्मा और प्रशांत के बीच काफी समय से पैसों के लेन-देन को लेकर तनाव चल रहा था। मंगलवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों से भारी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

मारपीट के दौरान अचानक एक पक्ष की ओर से हथियार निकल आए और फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी की इस घटना में एक पक्ष के अजब सिंह को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं इसी पक्ष के रतन और अरविंद भी गोली लगने व मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के युवक को गाड़ी से कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

संघर्ष यहीं नहीं रुका अजब सिंह की मौत से आक्रोशित पक्ष ने दूसरे पक्ष के सोनू को घेर लिया और उस पर गाड़ी चढ़ाकर बुरी तरह कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में सोनू को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रतन और अरविंद को जिला अस्पताल बुलंदशहर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

एडीजी, डीआईजी और एसएसपी भारी पुलिस बल संग रात में ही मौके पर पहुंचे

गांव में दोहरे हत्याकांड और तनाव की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ रात में ही निजामपुर गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर और पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी भी तत्काल मौके पर पहुंचे।

उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। गांव में दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई, टीमें गठित: एसएसपी

बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एडीजी मेरठ जोन के निर्देशानुसार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से वैज्ञानिक जांच कर रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.