डिबाई: ‘ऑपरेशन साई-वज्र’ के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट से ₹63,200 की ठगी करने वाला राजेश गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत थाना डिबाई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत थाना डिबाई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार NCRP पोर्टल पर एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर बैंक खाते से ₹63,200 निकाल लिए गए हैं। मामले की जांच के दौरान बैंक से प्राप्त खाता खोलने के फार्म और बैंक स्टेटमेंट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।इस संबंध में थाना डिबाई में मु0अ0सं0 546/26, धारा 318(4) BNS व 66D IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

राजेश पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नगला पुठेरा, थाना डिबाई, जनपद बुलन्दशहर
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 मोबाइल फोन और 1 सिम कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शरद कुमार और कांस्टेबल रविन कुमार शामिल थे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.