फरेंदा
महराजगंज जनपदके थाना फरेंदा में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपदके थाना फरेंदा में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया गया।
थाना अध्यक्ष ने खुद सुनी फरियाद
थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने की। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गाली-गलौज और अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें लेकर आए लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।
थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने राजस्व और पुलिस टीम को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर विवादों को सुलझाने के निर्देश दिए।
थाना अध्यक्ष ने कहा, शासन की मंशा है कि थाना समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया जाए, ताकि फरियादियों को थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। किसी भी शिकायत को लापरवाही से न लिया जाए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ विनम्रता और सम्मान से पेश आएं। शिकायतकर्ता की बात ध्यान से सुनकर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
समाधान दिवस में आए कई छोटे-मोटे विवादों का मौके पर ही दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर निस्तारण कराया गया। गंभीर मामलों को जांच के लिए संबंधित टीम को सौंपा गया।इस दौरान थाने के सभी उपनिरीक्षक, लेखपाल और राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
बुलन्दशहर जनपद के ऐतिहासिक कस्बा अनूपशहर में इन दिनों प्रतिबंधित और अवैध मिट्टी खनन का काला धंधा पूरी रफ्तार से फल-फूल रहा है। क्षेत्र में मिट्टी चोरों का बोलबाला इस कदर बढ़ चुका है कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। pic.twitter.com/YSj9aaWy0c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026













