बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुरानी रंजिश के चलते 5 लोगों पर बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुरानी रंजिश के चलते 5 लोगों पर बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित एसएसपी के पास पहुंचा। एसएसपी के आदेश अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित नकवी खां पुत्र मुंशी खां निवासी छतारी ने एसएसपी को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 06 जुलाई को अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद पता चला कि खैर, अलीगढ़ निवासी रौनक पुत्र इस्लाम, हाल निवासी बारादरी मोहल्ला पंजाबियान, खुर्जा नगर ने अपने साथियों दरकशा, जाकिर, नगीना और इरम निवासी त्रिलोकपुरी, मस्जिद वाली गली, दिल्ली के साथ मिलकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया है।
नकवी खां का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों से बेटी के बारे में पूछताछ की तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने कहा, “तेरी लड़की हमारे पास है, अगर उसे लेने आया तो जान से मार देंगे।” इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। दरकशा ने फोन पर स्पष्ट कहा कि बेटी उनके कब्जे में है और वे उसे वापस नहीं करेंगे।
बुजुर्ग पिता ने आरोप लगाया कि वे इस मामले की शिकायत लेकर स्थानीय थाने भी गए थे, लेकिन वहां कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के चक्कर काटने के बाद मजबूर होकर उन्हें एसएसपी की शरण लेनी पड़ी।
पीड़ित परिवार गहरे सदमे और भय में है। उन्हें आशंका है कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी के साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं या उसे कहीं बेच सकते हैं। पीड़ित ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए।
एसपी के आदेश पर छतारी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#लखीमपुर खीरी जनपद के #निघासन तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दुबहा में मानसून की पहली तेज बारिश ने ही स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत के #विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है। pic.twitter.com/0chkkDs7th
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026













