महराजगंज: रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया में चकबंदी के दौरान एक किसान से कथित रूप से रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया में चकबंदी के दौरान एक किसान से कथित रूप से रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग किसान से लेखपाल को रुपए लेते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद से ही विभाग में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित किसान जयप्रकाश पांडेय ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। किसान का आरोप है कि चक संख्या-151 की भूमि को पुरानी स्थिति में बहाल करने के एवज में लेखपाल अनिल पाण्डेय ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित का दावा है कि वह 70 हजार रुपये पहले और 30 हजार रुपये बाद में दे चुका था, इसके बावजूद उसका काम नहीं किया गया और अतिरिक्त रकम की मांग की जा रही थी। इसी लेनदेन के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला चकबंदी अधिकारी नवीन गोयल ने तत्काल प्रभाव से आरोपी लेखपाल अनिल पाण्डेय को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विस्तृत विभागीय जांच के लिए एक टीम का गठन भी कर दिया गया है। बहरहाल, अन्नदाता से लाखों रुपये की इस बड़ी डील ने शासन-प्रशासन के भ्रष्टाचार विरोधी दावों और विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.