महराजगंज
महराजगंज जनपद के विकास खंड फरेंदा के ग्राम सभा पिपरा तहसीलदार में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारियों के हाथ खाली रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड फरेंदा के ग्राम सभा पिपरा तहसीलदार में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारियों के हाथ खाली रहे। स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों की गहन पड़ताल के बाद टीम को मौके पर कोई ठोस गड़बड़ी या शिकायत की पुष्टि करने वाला साक्ष्य नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश कार्य नियमानुसार पाए गए हैं, जिससे शिकायत प्रथम दृष्टया निराधार प्रतीत हो रही है। जांच टीम अब अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
इस मामले में ग्राम प्रधान चरण सिंह चौधरी ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। ग्राम सभा में जो भी विकास कार्य कराए गए हैं, वे पूरी तरह मानक के अनुसार हैं। कुछ लोगों द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी ग्राम प्रधान का समर्थन करते हुए कहा कि गांव में हुआ विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण है और प्रधान को बदनाम करने की साजिश की जा रही है, जो सरासर गलत है।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













