बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिवाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना डिबाई क्षेत्र से गुम हुए 7 वर्षीय बच्चे को मात्र 2 घंटे में ढूंढकर परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिवाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना डिबाई क्षेत्र से गुम हुए 7 वर्षीय बच्चे को मात्र 2 घंटे में ढूंढकर परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार 02 जुलाई को एक महिला ने थाना डिबाई पहुंचकर सूचना दी कि उसका पुत्र मानसिक रूप से बीमार है और घर के बाहर खेलते समय कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता न चलने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डिबाई विशाल प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। थाना डिबाई पुलिस टीम ने अथक परिश्रम करते हुए बच्चे को 2 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
टीम में प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान, उ0नि0 शिव कुमार सिंह, का0 मोहित कुमार और रि0का0 ललित कुमार शामिल रहे।
अनूपशहर में पहली ही बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल; घरों और दुकानों में घुसा पानी, भारी नुकसानhttps://t.co/6zBSz9TmBE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026













