निघासन (लखीमपुर खीरी)
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद अंतर्गत निघासन क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, जहाँ सुरजीपुरवा और हुलसीपुरवा गांवों के बीच निर्माणाधीन पुलिया का कार्य पिछले लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद अंतर्गत निघासन क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, जहाँ सुरजीपुरवा और हुलसीपुरवा गांवों के बीच निर्माणाधीन पुलिया का कार्य पिछले लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। विकास कार्य के इस तरह अधर में लटके होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों में भारी चिंता और आक्रोश का माहौल है। यह मार्ग केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि इलाके की लगभग 15 से 20 हजार की आबादी के लिए मुख्य आवागमन की लाइफलाइन है।
बाढ़ और जलभराव का खतरा, स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर संकट
स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि आगामी मानसून की बारिश से पहले इस पुलिया का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूरा नहीं कराया गया, तो क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ और भीषण जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
इसके अलावा, यह मार्ग आसपास के कई गांवों के स्कूली बच्चों के लिए मुख्य रास्ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का मौसम शुरू होते ही यदि पुलिया अधूरी रही, तो बच्चों का स्कूल जाना पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इससे नौनिहालों की पढ़ाई पर सीधे तौर पर असर पड़ेगा और अभिभावकों की मुश्किलें भी कई गुना बढ़ जाएंगी।
इसी गंभीर समस्या को देखते हुए क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी प्रसेनजीत उर्फ मन्नू भैया ग्रामीणों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और जमीनी हकीकत का जायजा लिया। मौके पर कार्य ठप देख उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही अत्यधिक देरी पर गहरी चिंता जताई।
स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पुलिया का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से दोबारा शुरू कराया जाए और इसे मानसून की पहली भारी बारिश से पहले हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को संभावित बाढ़ और आवागमन की भयावह समस्या से बचाया जा सके।
जल्द कार्रवाई न होने पर जनजीवन होगा अस्त-व्यस्त
ग्रामीणों ने भी सुर में सुर मिलाते हुए प्रशासन से शीघ्र और ठोस कार्रवाई की गुहार लगाई है। क्षेत्र की जनता का साफ कहना है कि यह पुलिया उनके रोजमर्रा के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, और अधिकारियों की सुस्ती के कारण आज हजारों लोगों का भविष्य और सुरक्षा दांव पर लगी हुई है।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल युवक की शिनाख्त की pic.twitter.com/aigOaDKK9b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026












