सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक अंतर्गत घोसियारी बाजार स्थित ऐतिहासिक महादेव नाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम क्षेत्र के सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय समाजसेवी दिवंगत भरत भूषण तिवारी की स्मृति में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक अंतर्गत घोसियारी बाजार स्थित ऐतिहासिक महादेव नाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम क्षेत्र के सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय समाजसेवी दिवंगत भरत भूषण तिवारी की स्मृति में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में जुटे क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
चित्र पर पुष्प अर्पित कर रखा दो मिनट का मौन
कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने दिवंगत भरत भूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद, वहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने स्वर्गीय तिवारी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि भरत भूषण तिवारी का पूरा जीवन समाज सेवा, सादगी और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित था। उनके जाने से क्षेत्र को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई नामुमकिन है और उनके सामाजिक योगदान को यह क्षेत्र हमेशा याद रखेगा।
शांति मार्च और कैंडल मार्च से दी विदाई
श्रद्धांजलि सभा के समापन के बाद, दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल देने के लिए एक विशाल पैदल कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च महादेव नाथ मंदिर परिसर से शुरू होकर रिउना गांव तक गया, वहीं दूसरी तरफ घोसियारी बाजार से छितही गांव तक भी लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मौन जुलूस निकाला।
इस शोक सभा और कैंडल मार्च के दौरान मुख्य रूप से आशुतोष मिश्र, सौरभ तिवारी, ऋषि मिश्रा, प्रद्युम्न मिश्रा, विशाल मिश्रा, नारद मिश्रा, आलोक नाथ मिश्रा, रवीश पांडेय, अरुण मिश्रा, शुभम मिश्रा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों संभ्रांत नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026













