बृजमनगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनाबंदी-लोटन मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनाबंदी-लोटन मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोनाबंदी से करीब 100 मीटर आगे लोटन रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर घटित हुआ। दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक होने के कारण इनके बीच हुई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और लहुलुहान हो गए। दोनों बाइकें भी इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में लेकर थाने पर जमा करा दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उन्हें शीघ्र उपचार मिल सका। घायलों की पहचान और उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












