महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाधान दिवस में कुल 6 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे। पुलिस विभाग से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
थाना प्रशासन के अनुसार समाधान दिवस से पहले कोई भी प्रार्थना पत्र लंबित नहीं था। शनिवार को प्राप्त सभी छह राजस्व संबंधी प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका, जिसके चलते सभी 6 प्रकरण लंबित हैं। वहीं पुलिस विभाग से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त न होने के कारण पुलिस विभाग द्वारा कोई निस्तारण भी नहीं किया गया।
प्रशासन ने बताया कि लंबित राजस्व संबंधी मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा, ताकि शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध न्याय मिल सके।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













