महराजगंज
महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित थाना परिसर में शनिवार 27 जून को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित थाना परिसर में शनिवार 27 जून को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा और नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर किया निस्तारण
समाधान दिवस के दौरान जमीन विवाद, रास्ते का अवरोध, मारपीट, आपसी कलह, पैमाइश और अवैध अतिक्रमण से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। मामलों की गंभीरता को देखते हुए कई शिकायतों का राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
सीओ और थानाध्यक्ष ने दिए कड़े निर्देश
क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े आपसी विवादों का एक ही मंच पर स्थायी व पारदर्शी निस्तारण करना है। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए हल्का लेखपाल और बीट सिपाही को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशानुसार प्रत्येक शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान एसआई तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र सिंह, आलोक कुमार, विजेंद्र मिश्रा, हेड कांस्टेबल अरविंद खरवार, बृजेश पाल, और लेखपाल अमरीश कुमार सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी तथा क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













