सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)’ अभियान के तहत शनिवार 27 जून को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में पथरा बाजार पुलिस ने ककरा पोखर गांव में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ और ‘साइबर जागरूकता चौपाल’ लगाई।
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचना था, जो किसी कारणवश अपनी समस्याओं को लेकर थाने तक नहीं आ पाती हैं। पुलिस टीम ने गांव के सार्वजनिक स्थानों पर मिशन शक्ति 5.0 के जागरूकता स्टीकर भी चस्पा किए।
समस्याओं की ली गई जानकारी
चौपाल के दौरान उपस्थित सभी बहू-बेटियों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, लोक-लाज या अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं के बारे में खुलकर पूछा गया। हालांकि, सम्मेलन में मौजूद किसी भी महिला या बालिका द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई।

विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और नए कानूनों की दी जानकारी
पुलिस टीम ने महिलाओं को खुद के साथ होने वाले अपराधों से बचने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही, उन्हें बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर प्रदेश के सभी थानों में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ और ‘साइबर सेल’ स्थापित हैं, जहां महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और नए कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया:
1090: वुमेन पावर लाइन
1930: साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
181: महिला हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड केयर लाइन
14567: एल्डर (वरिष्ठ नागरिक) हेल्पलाइन
108: एम्बुलेंस सेवा
101: अग्निशमन सेवा
इस चौपाल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, बिना डरे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












