बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के बिना मंजूरी कॉलोनियां काटकर प्लॉट बेचने वालों पर बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण BDA ने सख्त कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बिना मंजूरी कॉलोनियां काटकर प्लॉट बेचने वालों पर बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण BDA ने सख्त कार्रवाई की है। झाझर रोड क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रही तीन कॉलोनियों पर BDA की टीम ने बुलडोजर चलाकर पूरी प्लॉटिंग तहस-नहस कर दी।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक ग्राम नंगलिया, मंशागढ़ी और गंगेरुआ में यह अभियान चलाया गया। जांच में पाया गया कि प्रमोद पुत्र छत्तर सिंह करीब 3 बीघा, अनिल लगभग 5 बीघा और लोकेश नरसीरवाला 20 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। तीनों की प्लॉटिंग जेसीबी से ध्वस्त कर दी गई।
BDA ने चेतावनी दी है कि बिना नक्शा पास कराए कोई भी अवैध निर्माण या प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं होगी। कार्रवाई के दौरान मौ. अहराज पुत्र नईम अख्तर निवासी अकबरपुर का दिल्ली रोड पर बना 200 वर्ग मीटर का अवैध निर्माण भी सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले BDA से ले-आउट और नक्शा जरूर चेक करें।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













