बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार 27 जून को बलिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार 27 जून को बलिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस दिन को सेवा, समर्पण और जनकल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
100 से अधिक मंदिरों में गूंजा सुंदरकांड
भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी, हनुमानगंज मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, छाता मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्य तथा दुबहड़ मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे के संयुक्त नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के 100 से अधिक मंदिरों में सामूहिक रूप से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और समर्थकों ने भजन-कीर्तन व आरती के बाद प्रसाद वितरण कर परिवहन मंत्री के सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।
निराश्रित केंद्र में वस्त्र और मिष्ठान का वितरण
सेवा कार्यों की कड़ी में परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में निधरिया निराश्रित केंद्र में रह रही महिलाओं एवं युवतियों के बीच वस्त्र, मिष्ठान और अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
अस्पताल के 300 मरीजों को बांटे फल
इसके साथ ही, कार्यकर्ताओं द्वारा जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल में भर्ती 300 से अधिक मरीजों के बीच फल, मिष्ठान एवं अन्य उपयोगी सामग्रियां वितरित की गईं। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह ने स्वयं मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस पूरे आयोजन के दौरान केके सिंह, रवि सिंह, बंटू सिंह, कुलवंत सिंह, संजय सोनी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













