हापुड़: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पिता और मासूम बेटे की मौत, पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल

हापुड़

हापुड़ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके 7 वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके 7 वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। वहीं, हादसे में मृतक की पत्नी और एक छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद गाजियाबाद के बम्हेटा निवासी विनोद (35) अपनी पत्नी शालू (30), बड़े बेटे वरुण (7) और छोटे बेटे प्रियांश (5) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के टायला अंडरपास के पास उनकी बाइक की भिड़ंत एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार भी अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई, जिससे हादसा और अधिक गंभीर हो गया।

इस भीषण तिहरे हादसे में बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 7 वर्षीय मासूम वरुण को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विनोद ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल शालू और 5 वर्षीय प्रियांश का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना का कारण बने वाहनों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.