बलिया
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बलिया जनपद के मेधावी छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बलिया जनपद के मेधावी छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक छात्र आगामी 15 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इन प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निःशुल्क तैयारी
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत सभी वर्गों (सामान्य, पिछड़ा, अनुसूचित जाति/जनजाति) के आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार विद्यार्थियों को देश व प्रदेश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।
आई.ए.एस. (IAS) व पी.सी.एस. (PCS)
जे.ई.ई. (JEE) व नीट (NEET)
एन.डी.ए. (NDA) व सी.डी.एस. (CDS)
एस.एस.सी. (SSC) व अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, विकास भवन से मिलेगा मुफ्त फॉर्म
पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे विद्यार्थियों की मांग और हितों को ध्यान में रखते हुए अब बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 कर दिया गया है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
योजना का लाभ लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं कार्यालय अवधि के दौरान (सुबह 10:00 बजे से सायंकाल 5:00 बजे तक) विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, बलिया में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए लगने वाला आधिकारिक फॉर्म समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से ही बिल्कुल निःशुल्क (फ्री) प्राप्त किया जा सकता है।
विभाग ने जनपद के सभी पात्र एवं जरूरतमंद अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन अनिवार्य रूप से जमा करा दें।
महराजगंज बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा।गांव के समीप सड़क किनारे टहल रही एक 50 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,इलाज के दौरान मौत@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/VVzloJPtLR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026












