गुलावठी: सपा की पीडीए पंचायत में उमड़ी भारी भीड़, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भरी हुंकार

बुलंदशहर

बुलंदशहर गुलावठी स्थित परशुराम भवन में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता बैठक’ में समाजवादियों का भारी उत्साह देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर गुलावठी स्थित परशुराम भवन में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता बैठक’ में समाजवादियों का भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं में चुनावी ऊर्जा फूंकी।

संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय पर जोर: राम आसरे विश्वकर्मा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय और भारतीय संविधान की रक्षा करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने आगे कहा, “समाजवादी विचारधारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक उसका हक, सम्मान और अवसर पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।”

2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा सरकार: राजकुमार भाटी

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए दावा किया, “उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से वोट की चोट देकर इस सरकार को जवाब देगी और समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।”

मुलायम सिंह यादव के पूर्व सुरक्षा अधिकारी ने किया सफल आयोजन

इस भव्य पीडीए पंचायत की अध्यक्षता इंद्रजीत विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पूर्व डीएसपी एवं स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव के पूर्व सुरक्षा अधिकारी भारत सिंह रहे। मंच का सफल और कुशल संयुक्त संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिरोही एवं तरुण अग्रवाल द्वारा किया गया।

बैठक में ये वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

सपा के इस बड़े शक्ति प्रदर्शन में मुख्य रूप से बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष मतलूब अली, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली, पूर्व मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर अब्दुल रब, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, प्रदेश कमेटी के आमंत्रित सदस्य हाजी अख्तर, मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ समाजवादी नेता अन्नू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष बादल यादव, प्रमोद यादव, रामकुमार यादव, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव फिरे सिंह प्रजापति, चरण सिंह लोधी, विधा सिंह, जगत सिंह ठेकेदार, सेवानिवृत्त मेजर किशन स्वरूप सिंह, डॉ. वरुण सिंह, एडवोकेट देवेन्द्र टाइगर, सुखबीर सिंह प्रधान, रामरिक भाटी, अंशुल चावड़ा, नीरज चावड़ा, राकेश सिरोही, राजकुमार सिरोही, नगर अध्यक्ष शहजाद अल्वी, बुलंदशहर विधानसभा से जाकिर बब्लू और अमीरूद्दीन मेवाती सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर गुलावठी नगर समिति एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस पंचायत में उमड़े जनसैलाब ने आगामी चुनावों के मद्देनजर सपा की मजबूत संगठनात्मक एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.