हापुड़
हापुड़ के देहात क्षेत्र में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सड़क दुर्घटना के दौरान जमीन पर गिरे युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ के देहात क्षेत्र में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सड़क दुर्घटना के दौरान जमीन पर गिरे युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस दोहरे हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया और घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। टक्कर लगते ही युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान उसकी जेब में रखे मोबाइल फोन की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया।
शरीर पर आए गहरे घाव, अस्पताल में भर्ती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोबाइल फटने के कारण युवक के शरीर पर गहरे और गंभीर घाव हो गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका आपातकालीन उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना और मोबाइल ब्लास्ट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026












