गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के घघसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राप्ती नदी में शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ नदी में स्नान करने गए नगर पंचायत घघसरा के दो युवकों की गहरे पानी में चले जाने से डूबकर दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के घघसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राप्ती नदी में शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ नदी में स्नान करने गए नगर पंचायत घघसरा के दो युवकों की गहरे पानी में चले जाने से डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे करतहरी सिसई घाट के पास हुआ। घटना के बाद से ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 10 जगदीशपुरम गांही निवासी दो युवक शनिवार दोपहर करतहरी सिसई घाट पर राप्ती नदी में नहाने गए थे। स्नान करते समय दोनों दोस्त अचानक नदी के तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा, तो तुरंत शोर मचाया और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को दी।
अस्पताल पहुंचने पर एक को किया मृत घोषित, दूसरे का शव घंटों बाद बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गोताखोरों की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और बचाव दल के कड़े प्रयासों के बाद एक युवक को बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल नजदीकी ठर्रापार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर प्रभात ने 21 वर्षीय शिवम को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरे युवक गोलू 19 वर्ष का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। प्रशासन, गोताखोरों और ग्रामीणों द्वारा नदी में घंटों चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार गोलू का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, सुरक्षा की उठी मांग
पुलिस की कार्रवाई
शव बरामद होने के बाद पीपीगंज थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर विधिक पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद करतहरी सिसई घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी के खतरनाक घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













