बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के गांव वैर में सोलर स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे मौत के करंट की चपेट में आने से दम तोड़ने वाले 15 वर्षीय किशोर तौसीफ का शव शुक्रवार की सुबह गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गांव वैर में सोलर स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे मौत के करंट की चपेट में आने से दम तोड़ने वाले 15 वर्षीय किशोर तौसीफ का शव शुक्रवार की सुबह गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया। घटना की संवेदनशीलता और ग्रामीणों के भारी आक्रोश को देखते हुए अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की सीधी निगरानी में संपन्न हुई। जनाजे में उमड़े सैकड़ों ग्रामीणों की आंखें नम थीं और पूरे गांव में सन्नाटा व मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की गांव वैर में सोलर स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय तौसीफ पुत्र शहजाद मलिक की मौत के बाद शुक्रवार 5 जून की सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में उसे सुपुर्दे खाक किया गया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे तौसीफ साइकिल से घर लौट रहा था, तभी उसकी साइकिल सड़क किनारे लगे सोलर स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खंभे में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार के दौरान परिवार और गांव के लोगों की आंखें नम रहीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंचे और तौसीफ को अंतिम विदाई दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
#उत्तर_प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026















